{"_id":"579647fd4f1c1b8e0121e249","slug":"state-employees-will-be-on-strike-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
नलकूप विभाग पर गेट मीटिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के 27 को जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष की बैठक की तैयारियों को लेकर 10, 11 व 12 अगस्त को सभी राज्य कर्मचारी तीन दिनों के हड़ताल पर रहेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कर्मचारियों की मुख्य मांग कैश लेस, चिकित्सा व्यवस्था, आवासीय भत्ता का उच्चीकरण, सातवें वेतन आयोग के गठन पूर्व छठे वेतन आयोग के विसंगतियों को दूर करना, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना आदि प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
मांगों के समर्थन में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल मंत्री डॉ.अरुण प्रजापति ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी व हड़ताल की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों की मांगों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों में अभी से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। 26 से विभिन्न कार्यालयों पर गेट मीटिंग के लिए विभिन्न सक्रिय सदस्यों की टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान अनिल सिंह, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।