फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Starting SNCU will reduce the mortality rate of newborns

Siddharthnagar News: एसएनसीयू शुरू होने से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में आएगी कमी

Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Starting SNCU will reduce the mortality rate of newborns
-इटवा में शुरू हुआ 10 बेड का एसएनसीयू, नवजात मरीजों को मिलने लगी सुविधा
विज्ञापन

-इटवा सीएचसी में दो बाल रोग विशेषज्ञ के देख रेख में नवजातों का किया जाएगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा सीएचसी में 10 बेड का एसएनसीयू शुरू होने से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी आएगी। इसके लिए एसएनसीयू में लेबर टेबल, सेवन ट्रे, बायोमेडिकल वेस्ट, रेडियल वार्मर (ठंड से बचाव के लिए), फोटो थेरेपी (पीलिया ग्रस्त बच्चों के लिए), कंसंट्रेटर (ऑक्सीजन के लिए) मौजूद है। इससे नवजात को मेडिकल कॉलेज लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नवजात शिशुओं के जन्म के बाद अक्सर उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में कई बार इटवा, डुमरियागंज से मेडिकल कॉलेज तक आने वाले नवजातों की जान जोखिम में रहती है, जबकि कई बार स्थिति गंभीर होने पर परिजनों को नवजात को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। इससे परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नवजातों को सुविधा देने के लिए इटवा सीएचसी में भी 10 बेड का एसएनसीयू वार्ड का निमार्ण करवाया गया है। इसका संचालन कई दिनों से हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में नवजात शिशुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए दो बाल रोग विभाग के डॉक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। इससे नवजातों को ओपीडी में भी बेहतर इलाज मिल पाएगा। इसके लिए दो डॉक्टर जय प्रकाश मौर्य व डॉ. अभिजित सिंह नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
इटवा सीएचसी में 10 बेड का एसएनसीयू वार्ड मौजूद है। इसमें नवजात शिशुओं को भर्ती भी किया जा रहा है। इटवा के एसएनसीयू वार्ड से नवजात शिशुओं के मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
-डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed