फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Star campaigners' visit started, political stir in the district increased

स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू, जिले में बढ़ी राजनीतिक हलचल

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Star campaigners' visit started, political stir in the district increased
स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू, जिले में बढ़ी राजनीतिक हलचल
विज्ञापन

जिले में आएंगे अखिलेश, योगी और शाह
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन मार्च को मतदान से पहले सभी दलों के स्टार प्रचारकों के दौरे तय होने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जिले के इटवा, कपिलवस्तु, डुमरियागंज में विभिन्न नेताओं के आगमन से चुनावी सरगर्मी में तेजी आई है और संबंधित पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 फरवरी को इटवा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कपिलवस्तु विधानसभा के बर्डपुर और डुमरियागंज विधानसभा में जनसभा करेंगे, जबकि 28 फरवरी को इटवा के बस स्टैंड मैदान बांसी रोड पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जिले के शोहरतगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं के आगमन और उनके स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्टार प्रचारकों के आने के बाद चुनावी माहौल उनके पक्ष में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed