फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stamp vikrita

स्टांप विक्रेताओं ने दुकान बंद कर जताया विरोध

Mon, 05 Oct 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Stamp vikrita
स्टांप विक्रेताओं ने दुकान बंद कर जताया विरोध
विज्ञापन

ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन आह्वान पर हुआ विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसो. के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के स्टांप विक्रेता ने सोमवार को दुकानों को बंद रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि बंदी पूरी तरह सफल रही, आगे की रणनीति प्रदेश एसोसिएशन तय करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश महामंत्री फूलचंद सोनकर दो अक्तूबर से प्रदेश कार्यालय तहसील बिंदकी जनपद फतेहपुर से पदयात्रा निकाला कर सोमवार को आयुक्त कार्यालय लखनऊ पहुंचे। आयुक्त से प्रदेश के 45,000 स्टांप विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए पत्र सौंपा गया। प्रमुख समस्याएं स्टांप विक्रेताओं के लिए स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन की ओर से टोल फ्री शिकायत हेल्पलाइन नंबर नहीं जारी किया जाना। सुबह से रात्रि नौ बजे तक टेक्निकल सपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्टांप वेंडर को दिया जाना आवश्यक है। स्टांप वेंडरों द्वारा स्टांप जेनरेट करने के लिए जो धनराशि कॉरपोरेशन में हस्तांतरित की जाती है। उसका विवरण सॉफ्टवेयर में कई घंटों बाद अपडेट होता है। ई-बिक्री की प्रक्रिया जटिल है। बिक्री प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बनाया जाना आवश्यक है, जिससे राजस्व क्षति को रोका जा सके। स्टांप वेंडरों की करोड़ों की धनराशि कॉरपोरेशन के खाते में डंप रहती है, जिस पर किसी प्रकार का ब्याज देय नहीं है एवं वापसी की भी कोई प्रक्रिया नहीं है। स्टांप वेंडरों की धनराशि की सुरक्षा की कोई गारंटी कॉरपोरेशन द्वारा नहीं दी गई है। इसी तरह की अन्य समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो जाए तो स्टांप वेंडर राजस्व बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभा सकता है। जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि मांगों के लिए आरपार की लड़ाई संगठित होकर ही लड़ना है तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed