फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stamp and registration fee less paid in registry

Siddharthnagar News: रजिस्ट्री में कम अदा किया गया स्टांप एवं निबंधन शुल्क

Fri, 08 Nov 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Stamp and registration fee less paid in registry
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने बड़े मूल्य के लेखपत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उप निबंधक कार्यालय नौगढ़ में वर्ष 2024 में पंजीकृत ग्राम पकड़ी, तहसील नौगढ़ के गाटा का निरीक्षण किया। जिसमें स्टांप शुल्क एवं निबंधन शुल्क कम अदा करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

ग्राम पकड़ी में विक्रेता सुरूची पत्नी विशाल उर्फ बालकिशुन एवं क्रेता रिकी कसौधन व आलोक अग्रहरी हैं। लेखपत्र में प्रतिफल 54,00,000 रुपये एवं मालियत 1,04,87,000 रुपये पर 7,34,090 रुपये का स्टांप शुल्क एवं 1,04,870 रुपये निबंधन शुल्क अदा कर पंजीकृत कराया गया है। जांच में पाया गया कि लेखपत्र में स्टांप शुल्क एवं निबंधन शुल्क कम अदा किया गया है। डीएम ने वर्ष 2024 में पंजीकृत ग्राम पिठनी खुर्द तप्पा थरौली व तहसील नौगढ़ के गाटा का निरीक्षण किया गया। जिसमें मकान भी निर्मित है। जिसमें विक्रेता देवेंद्र देव एवं क्रेता ईश्वर देव त्रिपाठी एवं बलिभद्र त्रिपाठी हैं। लेखपत्र में प्रतिफल 1,25,00,000 रुपये एवं मालियत 1,24,69,000 रुपये पर 8,75,000 रुपये का स्टांप शुल्क एवं 1,25,000 रुपये निबंधन शुल्क अदा कर पंजीकृत हुआ है। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन राजेश कुमार सिंह, उप निबंधक नौगढ़ सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed