फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Staged by scavengers

सफाईकर्मियों ने धरना दिया

Wed, 08 Jun 2016 11:52 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 08 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Staged by scavengers
सफाईकर्मियों ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला इकाई ने आठ मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संयोजक अश्वनीकर पाठक ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जाए। सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के अधीन तो रखा जाए लेकिन पे-रोल की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। कर्मचारियों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण करने के संबंध में निर्देश को जारी किया जाए। 
विज्ञापन


सह संयोजक लालजी गौतम ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तरह सफाई कर्मचारियों को ग्रेड पे किया जाए। सफाई कर्मियों का वेतन बजट एक मद से ही किया जाए। शासन कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, इसका प्रबल विरोध किया जाएगा। इस दौरान सह संयोजक राजू सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र मौर्या, सोमनाथ, रमेश रावत, प्रेम कुश, बिंद्रावती,  सुशील अंबेडकर, मूलचंद्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed