{"_id":"5f1052268ebc3e63c338e1e3","slug":"ssp-arruested-in-nepal-siddharthnagar-news-gkp358314926","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सशस्त्र बल का एसएसपी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, झाड़ी में छिपकर भागने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सशस्त्र बल का एसएसपी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, झाड़ी में छिपकर भागने की फिराक में था
Thu, 16 Jul 2020 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल लामपाटन पोखरा के पूर्व सशस्त्र पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) राजेंद्र कुमार अधिकारी को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कास्की के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) जीवनराम श्रेष्ठ ने बताया कि महिला ने चितवन में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी जीवनराम श्रेष्ठ के अनुसार पीड़िता ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस नियंत्रण नंबर 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर एसएसपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एसएसपी झाड़ी में छिपकर भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया।
लाम पाटन पुलिस ने पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी का वारंट और अपराध का विवरण मुख्यालय भेज दिया। महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, घटना के और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल ने आरोपी एसएसपी को निलंबित करने का सिफारिशी पत्र गृह मंत्रालय को भेजा है। एसपी जीवनराम श्रेष्ठ के अनुसार गृह मंत्रालय से संस्तुति मिलने के बाद आरोपी अधिकारी को निलंबित किया जाएगा।