फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SSB showing new path to society

समाज को नई दिशा देने का काम कर रही एसएसबी

Mon, 15 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से मजगवां में चल रहे 4 दिवसीय ‘सामाजिक चेतना अभियान’ का समारोह पूर्वक समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्र ने एसएसबी के अभियान को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के इन अति पिछड़े गांवों में एसएसबी का जनजागरूकता कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने का काम करेगी। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के जनोपयोगी कैंप भी लगाए गए।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने व राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक चेतना अभियान 11 फरवरी से शुरू हुआ था।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्र ने फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सीमा क्षेत्र में होने वाली राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों से सजग रहने के लिए सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

50वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानायक जनार्दन मिश्र ने कहा कि इस रैली का मुख्य विषय वस्तु ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ है। इसके माध्यम से सुदूर के गांवों में बच्चियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना न केवल लड़कियों बल्कि पूरे समाज के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। डॉ. ओबी सिंह नेतृत्व में शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप, पशु चिकित्सा कैंप, नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत एसबीआई, पीएनबी, पूर्वांचल बैंक ने खाते खोले। सीमा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व एसएसबी के जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति की।
एसएसबी के सहायक सेना नायक गौरव कुमार, नितिन कुमार, उपनिरीक्षक यादव कृष्ण कुमार, आर.एन. यादव, अनुराग राय, ममराज सिंह गुर्जर आदि की विशेष सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed