{"_id":"6a4403dc7bfd227c99034c02","slug":"ssb-nabs-smuggler-with-40-kg-of-tobacco-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160589-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी ने 40 किलो तंबाकू के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी ने 40 किलो तंबाकू के साथ तस्कर को दबोचा
Tue, 30 Jun 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी की 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने मंगलवार को गश्त के दौरान बाइक से नेपाल ले जाया जा रहा 40 किलो तंबाकू बरामद करते हुए तस्कर अब्दुल गनी को गिरफ्तार किया। बरामद तंबाकू और बाइक के साथ आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के अनुसार, जवान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 545/1 के पास नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से अवैध रूप से भारत से नेपाल की ओर सामान ले जाता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली तो बोरी में रखा 40 किलो तंबाकू बरामद हुआ। जांच में आरोपी की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी अब्दुल गनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी अब्दुल गनी ने बताया कि वह तंबाकू जहरुद्दीन किराना स्टोर से खरीदकर नेपाल के मोगलहा में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहा था। हालांकि, वह तंबाकू से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
एसएसबी ने बरामद तंबाकू और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा के हवाले कर दिया।