{"_id":"64569b8ce36eaef6b4078d2b","slug":"ssb-caught-tractor-trolley-laden-with-wood-siddharthnagar-news-c-7-1-155041-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एसएसबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एसएसबी ने पकड़ा
Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी धनौरा के जवानों ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान नेपाल सीमा से सटे बानगंगा बैराज के पास एक लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पूछताछ में कागजात नहीं होने पर वन विभाग को बुलाकर पकड़े गए दो आरोपियों सहित लकड़ी सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया की फाॅरेस्ट बीट शोहरतगढ़ से जानकारी प्राप्त हुई थी की बानगंगा क्षेत्र के समीप अवैध तरीके से लकड़ी काटकर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही अंकुश एस डांगे सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में निरीक्षक महेंद्र प्रताप शुक्ल, सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार राय, आरक्षी नीरज वर्मा, दीपक कुमार यादव एवं फारेस्ट बीट शोहरतगढ़ के फारेस्ट गार्ड राम प्यारे के साथ संयुक्त गस्ती दल सीमा चौकी धनौरा से रवाना हुई। जैसे ही बानगंगा गांव के बैरेज के पास पहुंची तो देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादे आ रहा है। उस ट्रैक्टर चालक के साथ अन्य एक व्यक्ति को रोककर गहन रूप से पूछताछ की गई। जिसमें पता हुआ कि वे लोग अवैध रूप से इन लकडिय़ों को काटकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मंजू निवासी परसोहिया ननकार, राम प्रसाद निवासी अतारी बाजार थाना शोहरतगढ़ बताया। पूछताछ करने के बाद बरामद लकड़ी सहित दोनों आरोपियों को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।