फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SSB and police personnel marched to mentained law and order

पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Wed, 09 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
SSB and police personnel marched to mentained law and order
पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
विज्ञापन

भनवापुर/पकड़ी बाजार। विधानसभा चुनाव की मतगणना और होली से पहले डुमरियागंज और शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ मतगणना परिणाम के बाद अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसआई रमाकांत सरोज के नेतृत्व में डुमरियागंज पुलिस व एक कंपनी एसएसबी के जवानों की संयुक्त टीम ने शाहपुर, धनोहरी, मन्नीजोत, बिजवार बढ़ई, खुरपहवा, भरवठिया मुस्तहकम, भरवठिया बाजार, बिथरिया आदि संवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव परिणाम के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह, अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान रमाकांत सरोज ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद सभी उसका स्वागत करें और क्षेत्र किसी भी प्रकार की हुड़दंगी, जुलूस नारेबाजी न करें। इस मौके पर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अवध बिहारी सिंह, अनुज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को पकड़ी बाजार में मार्च किया। लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने लोगों को शांति पूर्वक जश्न मनाने तथा इस दौरान कोई जुलूस न निकालने की सलाह दी। कहा कि कोई बवाल न करे और होली का त्योहार भी शांति पूर्वक मनाएं। टीम ने पकड़ी बाजार, धनगढिय़ा, रेहरवा चौराहा, खरगवार, शोहरतगढ़ कस्बा बांनगा आदि स्थानों पर मार्च किया। इस दौरान एसएसबी प्रभारी श्याम लाल, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश धर दुबे, प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने बिस्कोहर नगर में निकाला मार्च
बिस्कोहर। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने बुधवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवानों ने बिस्कोहर बस अड्डा, पश्चिम मोहल्ला, कसेरा मोहल्ला, शाह मोहल्ला, चौक रोड, मुख्य कस्बा, घुरुहु तिराहा व हनुमानगढ़ी तिराहा होकर पुलिस चौकी तक मार्च निकाला। सुरक्षाबलों ने लोगों से चुनाव का रिजल्ट आने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि कोई भी पार्टी की ओर से कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अगर कोई शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर अंगद सिंह बघेल, राहुल कुमार राय, जयहिंद, एसएसबी के दीपक गगोई, गौरंगा गौसी, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed