फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sri Ramlila concludes with the coronation of Ram.

Siddharthnagar News: राम के राज्याभिषेक के साथ श्रीरामलीला का समापन

Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sri Ramlila concludes with the coronation of Ram.
भनवापुर के अंदुआ शनिचरा में श्रीराम लीला के अंतिम दिन निकाली गई हनुमान जी की झांकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। अंदुआ शनिचरा गांव में सोमवार को रामलीला की आखिरी रात कलाकारों ने रावण वध से राम को राजगद्दी तकी की लीला का मंचन किया। राजगद्दी का मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कलाकारों ने दिखाया कि मेघनाथ की मृत्यु के बाद रावण अपने भाई पाताल के राजा अहिरावण को भगवान राम से युद्ध के लिए भेजता है। अहिरावण मारा जाता है, उसके बाद रावण भगवान राम से युद्ध करने के लिए आता है।
विज्ञापन

भगवान राम और रावण में देर तक युद्ध होता है। अंत में भगवान राम रावण का वध करते हैं। रावण का वध होते ही पूरे पंडाल में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं। उसके बाद कलाकारों ने भरत मिलाप का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत अयोध्या से श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता को लाने जाते हैं। रास्ते में उनका श्रीराम से मिलन होता है। भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शकों के आंसू छलक गए। इसके बाद राजतिलक का मंचन हुआ। श्रीराम व सीता का राजतिलक होने पर अयोध्या में खुशी मनाई जाती है।
इस दौरान मायाराम पांण्डेय, मुकेश वर्मा श्रीनिवास पांंडेय, अजय चौधरी सुरेश यादव, भगवान दास, अभिषेक मिश्रा, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed