फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sports for Schools Program to promote sports along with studies in secondary schools

Siddharthnagar News: माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोटर्स फॉर स्कूल कार्यक्रम

Wed, 24 Jul 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Sports for Schools Program to promote sports along with studies in secondary schools
- तीन माह तक चलने वाले ब्लॉक, मंडल स्तर के खेल के लिए बच्चों का तैयार किया जाएगा
विज्ञापन


- सभी प्रधानाचार्यों को दी गई जिम्मेदारी, कोर्स पूरा करने के साथ खेल में करेंगे प्रतिभाग क

डीआईओएस ने खेल शिक्षकों के साथ की बैठक

-२२१ में केवल ६६ विद्यालयों से आवेदन पर जताई नाराजगी, वेतन काटने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा के साथ खेल का बेहतर माहौल होगा। विद्यालय से प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाएं निखरेंगीं। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर निर्धारित कार्यक्रम में विद्यालयों की सहभागिता प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सत्र से माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी पूरा जोर दिया जाएगा। सभी स्कूल अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे कि वे खेल-कूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने दीं। वह मंगलवार को मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय के सभागार में माध्यमिक विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोटर्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के लिए शासन स्तर से पोर्टल पर छात्र, विद्यालय और खेल शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाना है। पंजीकरण में तकनीकी समस्या का समाधान कराने के लिए शासन स्तर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने जिले में 221 स्कूलों के सापेक्ष अब तक सिर्फ 62 विद्यालयों की ओर से पंजीकरण कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अविलंब पंजीकरण न कराने वाले स्कूलों के जिम्मेदारों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन कराने की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूलों में खेल सुविधाओं का प्रचार कर छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुरूप 25 जुलाई से पांच नवंबर तक जिला स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अवसर दिए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों को आवंटित खेल प्रतियोगिता को सफल कराने के लिए निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी दयाशंकर यादव, अभिषेक कुमार, करूणाकांत, दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह, राकेश कुमार, विमलेश कुमारी, अल्का, मीनू, श्वेता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed