{"_id":"619292cbc13f0508ab02d859","slug":"sports-competitions-from-19-scooty-for-unity-today-siddharthnagar-news-gkp416451134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताएं 19 से, स्कूटी फॉर यूनिटी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताएं 19 से, स्कूटी फॉर यूनिटी आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतियोगिताएं 19 से, स्कूटी फॉर यूनिटी आज
सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्टेडियम से मंगलवार सुबह 8.30 बजे स्कूटी फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसमें 75 महिलाएं एक साथ स्कूटी चलाएंगी। ये महिलाएं तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देंगी। वहीं 19 नवंबर से शुरू होने वाले सांसद खेल कुंभ के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खेल स्टेडियम के गेट पर देश भक्तिगीतों की धुन के बीच सांसद जगदंबिका पाल हरी झंडी दिखाकर स्कूटी फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ये महिलाएं हेलमेट लगाकर स्कूटी चलाती हुई भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु तक जाएंगी। उसके बाद सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन 19 नवंबर को शहर में आयोजित रन फॉर यूनिटी से होगा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल कुंभ के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। फुटबाल एवं वॉलीबाल ग्राउंड के साथ 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। घास काटकर ट्रैक पर चूना डाल दिया गया है। विभिन्न खेलों के माध्यम से स्टेडियम को तैयार किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उप क्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी, व्यायाम शिक्षक देवेंद्र पांडेय, कोच रत्नेश सिंह, अतुल कुमार, सुुनील कुमार एवं जहीर सिद्दीकी की देखरेख में स्टेडियम तैयार किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि 19 नवंबर को स्टेडियम में वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबाल प्रतियोगिताएं होंगी। बीएसए ग्राउंड पर 20 नवंबर से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है।