फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special Secretary Urban Development will conduct investigation in Barhdni and Shohratgarh today

Siddharthnagar News: विशेष सचिव नगर विकास बढ़नी व शोहरतगढ़ में आज करेंगे जांच

Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary Urban Development will conduct investigation in Barhdni and Shohratgarh today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल शनिवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ व बढ़नी की जांच करेंगे।
विशेष सचिव के अपर निजी सचिव अर्जुन सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल शुक्रवार को ही सिद्धार्थनगर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वह शनिवार सुबह नौ बजे नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थलीय निरीक्षण, जांच व समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद वह दोपहर दो बजे से नगर पंचायत बढ़नी में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, जांच व समीक्षा बैठक करेंगे। जहां से वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ व बढ़नी में नगर विकास विभाग की तरफ से विकास कार्यों के लिए जारी की गई वित्तीय स्वीकृतियों में अनियमितता किए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद विशेष सचिव नगर विकास द्वारा यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed