फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special legislation is needed for women's safety: former education minister

महिला सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की आवश्यकता- पूर्व शिक्षामंत्री

Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Special legislation is needed for women's safety: former education minister
महिला सुरक्षा के लिए विशेष कानून की जरूरत : पूर्व शिक्षामंत्री
विज्ञापन

मजगवां राष्ट्रीय महिला नेपाल संघ की ओर से प्रशिक्षण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। मर्चवार के मजगवां गांव में राष्ट्रीय महिला संघ नेपाल की ओर से रविवार देर शाम महिला चेतना अभिवृद्धि व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि जनता समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व शिक्षामंत्री सर्वेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की जरूरत है। आज जो अत्याचार और ज्यादती महिलाओं के साथ हो रही है वह गलत है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी समान अधिकार है। समाज का माहौल ऐसा होना चाहिए कि महिलाएं बिना किसी डर के बाहर आ जा सकें। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। गांव की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य लगातार राष्ट्रीय महिला संघ कार्य कर रही है जो सराहनीय है। महिला संगठन की जिलाध्यक्ष किरन गुप्ता ने कहा कि संगठन लगातार गांव की महिलाओं को जागरूक करते हुए अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम में बॉस रूपनदेही की विजया खत्री, नीलम कुमारी यादव, बालकिशुन तिवारी, अतिउल्लाह, अजय वर्मा, नीलम तिवारी, चंद्रिका कुमारी और राजमती यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed