फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp workers celebrated mulayam birthday

केक काटकर सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
sp workers celebrated mulayam birthday
पा के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
केक काटकर सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर धूमधाम से मना जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण भी किया।

सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी ने 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल में दलितों, पिछड़े वर्ग के साथ अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, छात्रों और बेरोजगारों, सैनिकों के भलाई के लिए काम किया था। पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, राम कुमार चिंकू यादव, अजय चौधरी, राम चंदर यादव, जमील सिद्दीकी, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, बेचई यादव, अजय यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, मो. इद्रीश पटवारी राइनी, चंद्रमणि यादव, बाबूराम यादव, कलामुद्दीन, विजय यादव, सोनू यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, सुभांगी भारत, जोखन चौधरी, विश्राम यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव अभिषेक त्रिपाठी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी अधिवक्ता सभा के तत्वावधान में भी पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शुभांगी द्विवेदी, अनिरुद्ध यादव, देवेन्द्र शुक्ला, रियाज अहमद, राजकुमार यादव, गणेश शंकर यादव, कृपाशंकर त्रिपाठी, आकाश यादव, विष्णुदेव राव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed