फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp tranfer police inspector

सिद्धार्थनगर: शेषनाथ को दोबारा मिली एसओजी की कमान

Sat, 18 Feb 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
sp tranfer police inspector
- एसपी ने 10 निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के मद्देनजर शुक्रवार देर रात पुलिस अधीक्षक ने 10 निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे शेषनाथ यादव को दोबारा एसओजी की जिम्मेदारी मिल गई है।
इसके अलावा अपराध शाखा से निरीक्षक राजेश तिवारी को सीओ कार्यालय शोहरतगढ़, संतोष सिंह को सीओ इटवा कार्यालय, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी अनिल कुमार पांडेय को सदर कार्यालय में तैनाती की गई है। अजीत कुमार सिंह को बांसी सीओ कार्यालय, तहसीलदार सिंह को पुलिस लाइंस से डुमरियागंज कार्यालय, अजय कुमार यादव को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

दिलीप यादव को अपराध निरीक्षक थाना सदर, ओमप्रकाश तिवारी को अपराध निरीक्षक इटवा, निदेश यादव को अपराध निरीक्षक सदर, बांकेलाल प्रजापति को अपराध निरीक्षक मिश्रौलिया, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सीओ कार्यालय में अहम विवेचना रहती है, इसलिए इंस्पेक्टर की तैनाती सीओ कार्यालय में की गई है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed