फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP took information about online records

एसपी ने ऑनलाइन दर्ज मामलों की जानकारी ली

Sun, 29 Oct 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
SP took information about online records
पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी और जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ऑनलाइन दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिले के सभी थानों में तैनात दो-दो पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को हुई बैठक में एसपी ने पहले पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बारी-बारी सभी पुलिस कर्मियों ने समस्याओं को बताया। किसी ने सिस्टम में खराबी तो किसी ने कंप्यूटर में दिक्कत और नेट की गड़बड़ी की समस्या बताई। एसपी ने तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। ऑनलाइन दर्ज किए गए मुकदमों के निस्तारण व उनकी स्थिति के बारे में पूछा। पुराने मामलों की प्रगति रिपोर्ट देखी। मुकदमों के प्रकार से संबंधित फार्म-15 व कई बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विभिन्न थानों के तीन दर्जन पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने विभिन्न जानकारियां दी। इस दौरान सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, इटवा महेंद्र सिंह देव, बांसी उमाशंकर सिंह, शोहरतगढ़ शिव सिंह, पेशकार अरविंद कुमार दुबे, चुनाव सेल प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed