फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp pradesh adhyaksh reached aligarhwa

किसानों के साथ खड़ी है सपा, अन्याय का करेगी प्रतिकार : नरेश उत्तम

Mon, 20 Nov 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
sp pradesh adhyaksh reached aligarhwa
पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी
फोटो-
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष अलीगढ़वा में विस्फोट के पीड़ितों व किसानों से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को अलीगढ़वा कस्बा पहुंचे, जहां वह विस्फोट में पीड़ितों से मिले। उन्होंने मकान मालिक सहाबुद्दीन के पुत्र आसिरुद्दीन को जेल भेजे जाने के मामले में न्याय दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाने की बात कहीं। उन्होंने विस्फोट में मृतक अजय कसौधन के पिता मिठाईलाल की दुकान पर पहुंचकर कर परिवार को सांत्वना दी।
अलीगढ़वा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किसानों से भी भेंट की। किसान इश्तियाक अहमद, राधे श्याम, रामलगन, किशोर चौहान, वाजिद अली, मो. हुसैन, रामशंकर ने बताया कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। ठकुरापुर पूरब व पश्चिम, गनवरिया, पिपरहवा गांव के किसानो की 50 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन किसानों को सहमति पत्र लेने के लिए बुला रहा है लेकिन किसान एक समान मुवावजा देने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

किसानों के ज्ञापन देने पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा किसानों के हित में लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। सभी को मुवावजा दिलाया जाएगा। इसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पहुंच शिक्षकों डाॅ. जय सिंह यादव, डॉ. अजय यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था। अवसर मिला तो इसको विश्व पटल पर दिखाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, अनिल सिंह, विभा शुक्ला, डॉ. धीरेंद्र यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी मौजूद रहे।
सपा नेताओं के घर पहुंचकर जाना हाल
फोटो-
सिद्धार्थनगर। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार रात जिले में विश्राम कर दूसरे दिन सपा नेताओं के घर पहुंचकर उनका हाल जाना। शहर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं इंद्रासना त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद वह पूर्व विधायक लाल मुन्नी सिंह के घर चिल्हिया पहुंचे। जहां सपा नेता उग्रसेन सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने यहां पर पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कहा कि स्व. दिनेश सिंह ने मंत्री रहते हुए शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई थी, जिसे जनता आज भी याद करती है।


आमंत्रित सदस्य बनी इंद्रासना त्रिपाठी
फोटो-
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं इंद्रासना त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। पूर्व विधायक विजय पासवान ने सपा नेता इंद्रासना त्रिपाठी के घर पहुंच उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन पर विधानसभा अध्यक्ष कपिलवस्तु जोखन चौधरी, सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, खुर्शीद अहमद खान, मनोज मिश्र, अशोक पांडेय, अतिकुर्रहमान व जुनेद आलम ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed