{"_id":"5776a8694f1c1b797179b43e","slug":"sought-blessings-of-peace-and-calm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगी अमन और शांति की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगी अमन और शांति की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
बांसी के जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुकद्दस रमजान के अंतिम जुमे पर अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी अकीदत और पाकीजगी से नमाज अदा कर अमन-शांति और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे से मिलकर बधाइयां दीं।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जिले के 465 स्थानों पर अलविदा की नमाज हुई। अलविदा की नमाज को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। रमजान के अन्य जुमों में अब तक किन्हीं कारणों से नमाज से वंचित रहे रोजेदार अंतिम जुमे पर अलविदा की नमाज के लिए दोपहर 12 बजे ही मस्जिदों में पहुंच गए थे। करीब एक बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। नगर के विभिन्न मस्जिदों में करीब पौने दो बजे तक यह क्रम जारी रहा।
इस दौरान सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, नौगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार दुबे सुरक्षा की कमान संभाले रहे। उधर, बर्डपुर, मोहाना, मधुबेनिया, महापाली, गौरा बाजार, बजहा सहित आदि मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। नमाज बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। मोहाना थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
बांसी। नगर के टेकधर नगर, कोतवाली के निकट, नूरी, मंगल बाजार, चमन शाह अकबर नगर, गंगुली, खूनी पुर, आजाद नगर, बहबोल, बगहवाकोमर, नरकटहा, निरालानगर की जामा मस्जिद व इमामबाड़े में अलविदा की नमाज पाकीजगी से अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्र के बेलौहा बाजार, पचमोहनी, हरया, बसडीला, मरवटिया बाजार, सेखुई, पडरुपुर, महोखवा, काजी रुधौली, तिलौली, जमुनी, करही, खैरटिया, करमहीया, पथरा, बराव, परसपुर सहित क्षेत्र की सभी जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज अपने निर्धारित समय पर अदा हुई।
सुबह अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम विनय कुमार पाठक, कार्यवाहक सीओ दीपनारायण त्रिपाठी, कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह आदि सुरक्षा की कमान संभाले रहे।