{"_id":"69e533c7aeace0796c0301c7","slug":"somnath-swabhiman-parv-pilgrimage-launched-10-pilgrims-flagged-off-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156872-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ, 10 यात्री रवाना किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ, 10 यात्री रवाना किए
Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से जनपद से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी व नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के 10 तीर्थ यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई। प्रभारी सीडीओ व परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी तथा नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लखनऊ पहुंचने के बाद तीर्थ यात्रियों के लिए सोमनाथ जाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में सिद्धार्थ शंकर का योगदान रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा सतीश रस्तोगी, प्रोफेसर केपी त्रिपाठी, हर्षवर्धन नाथ गौतम, गिरीश चंद्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, संत राम सुधार चौधरी, रमेश चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन