{"_id":"667495d2fdd3185425003314","slug":"some-relief-from-storm-and-rain-some-trouble-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119408-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंधी बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंधी बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के साथ आई आंधी में कई जगह गिरे पेड़
- जोगिया क्षेत्र के 100 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति रात से ठप
- मेन लाइन का पोल टूटने से बढ़ी परेशानी
- बारिश के बाद छह डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी से तप रहे तराई के लोगों को बुधवार रात हुई बारिश ने राहत मिली। बढ़ते तापमान को छह डिग्री नीचे धकेल कर 36.6 डिग्री पर पहुंचा दिया। बारिश के साथ आई आंधी से कई जगहों पर पोल गिरने से जोगिया क्षेत्र के नगरा फीडर से जुड़े 100 से अधिक गांव में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है। धान की नर्सरी के साथ ही सब्जी की खेती को लाभ मिला है।
नेपाल सीमा से सटे जनपद में दो माह से गर्मी से लोग परेशान थे। जनपद में पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका था। गर्मी से लोग बेहाल थे। बाहर आसमान से बरसने वाली आग से शरीर झुलस रहा था, तो अंदर उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। बुधवार को तापमान 42.6 डिग्री था। वहीं, रात तकरीबन 10:30 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। पूरी रात रुक रुककर बारिश होने से गर्मी से रात मिली। कारण पूरे जनपद में बारिश हुई। इस बारिश से धान की नर्सरी डालने वाले किसानों को लाभ मिला है। इसके साथ ही सब्जी की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिला है। क्योंकि उन्हें नियमित फसल की सिंचाई करनी पड़ती थी। किसान बजरंगी यादव ने बताया कि बारिश से बहुत लाभ हुआ है। अब कई दिनों तक सिंचाई नहीं करनी पड़ी। बारिश से जिले के हर हिस्से में लोगों को लाभ मिला है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के कारण बिजली प्रभावित हो गई। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से दिन प्रतिदिन गर्मी और लू की तपन बढ़ती ही जा रही थी, लेकिन बुधवार की देर रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां पूरी रात मौसम काफी खुशगवार बना रहा। बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखाई दिया। गर्मी के मिजाज में आई तब्दीली ने आने वाले दिनों में गर्मी कम होने तथा निरंतर बारिश होने की भी संभावनाओं को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को धूप व उमस की तेजी तो बरकरार थी, लेकिन चलने वाली गर्म हवा नहीं चली। बल्कि सुबह के समय लोगों को बसंत ऋतु जैसी हवा का अहसास हुआ।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो-तीन दिन के अंदर मौसम में तब्दीली तथा आंधी पानी आने की बात कही है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी तथा लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है। जून के पूरे पखवाड़े रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और तेज गर्म हवा चलने से लोग बेहाल रहे हैं। आने वाला दिन गर्मी से कुछ राहत दे सकता है ऐसी लोगों ने उम्मीद बृहस्पतिवार को तापमान में आई गिरावट को देखते हुए जताई है।
100 गांव की गुल रही बिजली
धेंसा। जोगिया स्थित नगरा पॉवर हाउस अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 10 बजे से ही ठप है। इससे लोगों को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रात में आई तेज आंधी से बांसी से नगरा पॉवर हाउस पर आने वाली बिजली के पोल पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गए, जिसके कारण 4.00 बजे तक बिजली आपूर्त बहाल नहीं हो सकी। इससे जोगिया ब्लॉक मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में बिजली आपूति नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में जोगिया पाॅवर हाॅउस के लाइन मैन भारद्वाज त्रिपाठी ने बताया कि इस समय बांसी में हूं। आंधी के कारण तार व क्राॅस आर्म टूट गया है। विभाग के लोग आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं।