फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Solve the paper 10 minutes early and revise; you will get good marks.

Siddharthnagar News: 10 मिनट पहले पेपर सॉल्व कर करें दोहराव, मिलेंगे अच्छे अंक

Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Solve the paper 10 minutes early and revise; you will get good marks.
परीक्षा टिप्स वाली खबर की फोटो....................नीतू साहनी। - फोटो : kishatwar news
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। ऐसे समय में पिछले वर्ष के हाईस्कूल और इंटर के टॉपर छात्रों का मानना है कि बचे हुए दिनों में रटने की बजाय विषयों को अच्छी तरह समझना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। टॉपर छात्रों के अनुसार कम समय में भी अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। वहीं 10 मिनट पहले ही सभी प्रश्न हल करें और एक बार अच्छे से उत्तरों का मिलान कर लें।
विज्ञापन

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आयोजित हो रही है। इससे छात्र-छात्रा पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं जबकि कई छात्र अब भी पूरी किताब को रटने में जुटे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का कहना है कि लगभग 10 दिन बाद बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में जो छात्र किताबों को रटने और नोट को बनाने में जुटे हैं। वह अब केवल विषयों को समझने के अलावा प्रमुख टॉपिक को ध्यान से पढ़े। इससे उन्हें पढ़ी गई बातें आसानी से याद होंगी और वह बोर्ड परीक्षा में बेहतर तरीके से तैयारी कर पाऐंगे। छात्रों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में पेपर देने के समय प्रयास रहे कि 10 मिनट पहले सभी प्रश्नों का उत्तर दे दें, जिससे बचे हुए 10 मिनट में पूरे प्रश्नपत्र को पढ़े लें। छूटी हुई प्रश्नों को हल करें। इसके अलावा गलतियों को भी सही करने का प्रयास करें। इससे छूटे हुए प्रश्नों, गणना की गलतियों और लिखने में हुई छोटी-मोटी त्रुटियों को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

------
बोले छात्र
अब नए टॉपिक शुरू करने या रटने से बेहतर है कि पहले से पढ़े गए विषयों की दोहराई की जाए और उनके कॉन्सेप्ट को स्पष्ट किया जाए। विशेष रूप से गणित, विज्ञान और अकाउंट्स जैसे विषयों में सूत्र याद करने के साथ-साथ उनके प्रयोग को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंका तिवारी, छात्रा कक्षा 12
------
रोजाना पढ़ाई का एक निश्चित समय तय कर छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर तैयारी करने से मानसिक दबाव कम रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। शांत मन से समझकर की गई तैयारी ही परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
- नीतू साहनी, छात्रा कक्षा 12

परीक्षा टिप्स वाली खबर की फोटो....................नीतू साहनी।

परीक्षा टिप्स वाली खबर की फोटो....................नीतू साहनी।- फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed