{"_id":"590cbc4b4f1c1b967f44109f","slug":"solution-day-is-now-police-station-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस अब थाना समाधान दिवस हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस अब थाना समाधान दिवस हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सभी एसडीएम व पुलिस विभाग के अफसरों की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान शासन द्वारा कार्य दिवसों को दिए गए नए नाम को जानकारी दी गई।
डीएम ने बताया कि शासन ने समाधान दिवस को अब थाना समाधान दिवस और तहसील दिवस को तहसील समाधान दिवस में तब्दील कर दिया है। इन दिवसों के निर्धारित दिन को सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस पर निर्धारित तहसील व थाने पर समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे। जिस तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होगा उसमें एसपी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। तहसील व समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को पंजिका में अंकित किया जाएगा और निस्तारण तिथि का उल्लेख करें।
भूमि विवादों के निपटारों के लिए राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम उसी दिन सायं स्थल पर जाकर विवाद का निस्तारण करेगी। डीएम ने सभी एसडीएम व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि भू-माफियाओं को वास्तविक रूप से चिह्नित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका नाम रजिस्टर में अंकित करें। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को भू-माफिया के नाम पर न कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एएसपी अशोक कुमार, एडीएम बाबूराम, एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, डॉ.महेंद्र कुमार, अरुण कुमार राय, जुबेर बेग, तहसीलदार मंजूर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।