फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   soil of shahid Sthal will be tilak today

शहीद स्थल की माटी से लगाएंगे तिलक

Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
soil of shahid Sthal will be tilak today
शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिं - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहीद स्थल की माटी से लगाएंगे तिलक
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान
डुमरियागंज। क्षेत्र के लोग शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर अमरगढ़ शहीद स्थल पर जाएंगे। वहां सभी को बलिदानियों की माटी से तिलक लगाया जाएगा। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के शाहपुर स्थित हिंदू भवन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की रणनीति बनाई गई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और उसे सही ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमरगढ़ के बलिदानियों की माटी से सभी को तिलक लगाया जाएगा। तिलक लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, उदय शंकर श्रीवास्तव, विनय पाठक, राजीव अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, रमेश सोनी, सभानाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सपा नेता राम कुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता 12 अगस्त को तिरंगा शोभा यात्रा निकाल कर लोगों को हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा एसडीएम अभिषेक पाठक की अगुवाई में नगर पंचायत इटवा के कर्मचारियों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मी, सुपरवाइजर व लिपिक वर्ग ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की याद में निकाली गई पदयात्रा
शोहरतगढ़। आजादी अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को शहीदों के सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय से पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा नगर के गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली, पुलिस बूथ होते हुए गड़ाकुल स्थित तिरंगा चौक पहुंची। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, ईओ नवीन कुमार सिंह, डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सेठ रामकुमार खेतान बालिका विद्यालय की छात्राओं ने एसएसबी जवानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। रैली को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका बांसी के अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी व ईओ विंध्याचल की अगुवाई में जागरुकता रैली निकालकर पूरे नगर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आह्वान किया गया। इस दौरान सभासद मो. इरफान, रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, नीलेश निषाद, शाकिर अली, रामबाबू, रविशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शहीदों की याद में बच्चों ने बनाई जय हिंद की आकृति
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के मंगराव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों को मध्याह्न भोजन के रूप में खीर परोसी गई। रैली में बच्चों ने शहीदों को याद करते हुए जय हिंद की आकृति बनाई। इस दौरान भारत माता की जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान ग्राम प्रधान रामविलास, प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा, सुरभि श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, करताराम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed