{"_id":"57239e0c4f1c1b5c0ca9163b","slug":"sohrtgdh-pause-in-raising-the-issue-of-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहरतगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहरतगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का मुद्दा उठा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में बैठक करते हियुवा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें शोहरगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के मुद्दे को संसद में उठाने पर गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ का आभार जताया गया।
बैठक में हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर के सांसद आदित्य नाथ ने संसद में 27 अप्रैल को शोहरतगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया है। रेलमंत्री से अतिशीघ्र ट्रेन ठहराव कराने की मांग की है। इससे निश्चित ही शोहरतगढ़ की दशा बदलेगी।
व्यापारी सतीश मित्तल ने कहा कि गोरखपुर सांसद की पहल से लोगों में उम्मीद जगी है। उन्होने कहा कि रेल मंत्री ने इस मुद्दे पर विचार किया तो निश्चित ही शिक्षा व व्यापार का हब कहे जाने वाला कस्बा शोहरतगढ़ सहित नेपाल के लोगों को ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा में सुलभता मिलेगी।
विज्ञापन
सभासद रामसेवक गुप्ता ने कहा कि जन हित को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेन व माल बुकिंग काउंटर की समस्या का समाधान जरूरी है। बैठक में अंबिका तिवारी, विफई चौधरी, अनूप कसौधन, रुपेश वर्मा, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश कसौधन, बाबा बालक दास, संजय कसौधन, धर्मेंद्र अग्रहरी, दीनानाथ अग्रहरी, कृष्णमुरारी, शिवशक्ति शर्मा, महाबीर वर्मा, लालजी गौड़ आदि मौजूद रहे।