फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Snatchers snatched earrings and mangalsutra from a sleeping woman, injured

Siddharthnagar News: सो रही महिला से झपटमारों ने कान की बाली और मंगलसूत्र छीना, घायल

Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Snatchers snatched earrings and mangalsutra from a sleeping woman, injured
उसका बाजार थाना क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला नरसिंहपुर का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला नरसिंहपुर में बृहस्पतिवार की रात लगभग तीन बजे झपटमारों ने घर के बरामदे में सो रही 45 वर्षीय महिला के कान से बाली, नाक से नथ और मगंलसूत्र झपटकर फरार हो गए। झपटमारी की इस घटना में महिला का कान लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला नरसिंहपुर में सुभावती अपने घर के बरामदे में सो रही थी। बगल में परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। इसी बीच लगभग चार बजे दो लोग आए और मच्छरदानी को धारदार हथियार से फाड़कर सुभावती को पकड़ लिया और कान से बाली खींचा, इससे इनका कान कट गया और खून निकलने लगा, इसी बीच नाक की नथ और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। मौका मिलते ही सुभावती ने शोर मचाया तो उनके पति चौथी जाग गए और चोरों का पीछा करने लगे, लेकिन जब उन्होंने बाइक स्टार्ट करना चाहा तो बाइक स्टार्ट नहीं हुई। देखा तो पाया कि बाइक का प्लग बाहर फेंका हुआ है। अनुमान लगाया कि झपटमारों ने पहले ही बाइक का प्लग निकाल कर बाहर फेंक दिया था। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी, जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed