{"_id":"64bc1184791513f14503a204","slug":"snake-bitten-the-snake-charmer-showing-the-game-of-snake-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1877-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांप का खेल दिखा रहे सपेरे को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांप का खेल दिखा रहे सपेरे को सांप ने डसा, मौत
Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में शनिवार को सांप का खेल दिखा रहे एक सपेरे को उसके के ही एक सांप ने खेल दिखाते वक्त डस लिया। इस घटना उसकी मौत हो गई।
केठला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी पट्टू सपेरा (40) सांप का खेल दिखाकर अपनी आजीविका चलाता था। शनिवार दोपहर बाद वह त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर दखिनहवा गांव में वह सांप का खेल दिखा रहा था कि सांप ने उसके बांए हाथ की अंगुली में डस लिया। जिससे वह छटपटाने लगा। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान रामफेर यादव को सूचना दी मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामफेर यादव ने गांव के ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे इलाज के लिए सीएससी सिरसिया ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान ने बताया कि मरने से पहले वह अपना गांव धोबहा बताया था। इसके बाद हमारे गांव के लोगों ने बताया कि एक सपेरा सिंगारजोत के आसपास अपना खेल दिखा रहा है। पता करने पर वह सपेरा मिल गया, उसके बताए गए मोबाइल नंबर पर सपेरे की मौत की खबर उसके परिजनों को दे दिया गया है।