फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   smugling0

अब भारत से नेपाल में हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी

Fri, 03 Jun 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
smugling0
अब भारत से नेपाल में हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी
विज्ञापन

-भारतीय क्षेत्र में नेपाल की अपेक्षा सस्ते हो गए हैं पेट्रोल, डीजल के दाम
-नेपाल ने भी कम की कीमत, फिर भी सस्ता है भारतीय क्षेत्र में दर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब भारतीय क्षेत्र से नेपाल में पेट्रोल डीजल की तस्करी हो रही है, जबकि कुछ दिन पहले नेपाल से भारत में पेट्रोल-डीजल की तस्करी हो रही थी। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होने के बाद नेपाल के नागरिक सीमाई इलाके से पेट्रोल डीजल खरीदकर ले जा रहे हैं और उससे मुनाफा कमा रहे हैं। सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल की बिक्री अचानक बढ़ गई है।
नेपाल में बृहस्पतिवार रात पेट्रोल की कीमत में नेपाली मुद्रा में 10 रुपये लीटर की दर से गिरावट हुई। इस गिरावट के बावजूद भी नेपाल में पेट्रोल-डीजल महंगा है। नेपाल के लोगों को भारत में पेट्रोल 10.44 रुपये एवं डीजल 4.40 रुपये सस्ता मिल रहा है। जिले में पेट्रोल 97.44 रुपये और डीजल 90.60 रुपये लीटर है, जबकि नेपाल में पेट्रोल 171 रुपये लीटर हैै।
विज्ञापन

एक दिन पहले तक नेपाल में पेट्रोल नेपाली मुद्रा में 181 रुपये लीटर था, भारतीय मुद्रा में उसकी कीमत 113 रुपये प्रति लीटर थी। इसी प्रकार नेपाल में डीजल 4.4 रुपये प्रति लीटर महंगा है, जबकि एक दिन पहले तक अपेक्षाकृत डीजल 11.60 रुपये लीटर महंगा था। वर्तमान में डीजल नेपाली मुद्रा में 153 रुपये प्रति लीटर है, जो भारतीय मुद्रा में 95 रुपये लीटर होगा। पहले डीजल की कीमत भारतीय मुद्रा में 102 रुपये लीटर थी। पेट्रोल डीजल के दाम में परिवर्तन के कारण नेपाल से पेट्रोल डीजल की तस्करी करने वालों का धंधा बंद हो गया, जबकि नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र में पेट्रोल डीजल खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली टंकी लेकर आते हैं नेपाली नागरिक
सीमाई इलाके के सूत्रों के अनुसार नेपाली नागरिक अपने वाहन की खाली टंकी खाली कराकर आते हैं और इधर से टंकी में पूरा डीजल या पेट्रोल भरवाकर वापस जा रहे हैं। बार्डर पर टंकी के माध्यम से तस्करी होने पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऊंजी बर्डपुर पेट्रोल पंप के मैनेजर सूरज राय ने स्वीकार किया कि पेट्रोल डीजल की बिक्री बढ़ गई है, लेकिन यह भी कहा कि नेपाली नागरिकों को गैलन में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है। प्रतिदिन पेट्रोल दो से ढाई हजार लीटर और डीजल 4 से 5 हजार लीटर तक पहले की अपेक्षा अधिक बिक रहा है।

नहीं लगता है कोई शुल्क
भारतीय सीमा में नेपाली नागरिकों के प्रवेश करने पर कोई शुल्क नहीं लगता है, इस कारण रूपनदेही व कपिलवस्तु जिले के लोग पेट्रोल डीजल के लिए अपने वाहन लेकर जिले में आ रहे हैं। हालांकि, जब भारतीय क्षेत्र में पेट्रोल महंगा था तो नेपाल में प्रवेश करने पर भंसार शुल्क जमा करना महंगा पड़ रहा था। सीमाई क्षेत्रों में पेट्रोल डीजल की कीमत में परिवर्तन चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारतीय सीमा में बार-बार प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पेट्रोल-डीजल की तस्करी साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
अंगद कुमार, कस्टम सुपरिटेंड, ककरहवा बार्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed