फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smuggling: Pickup full of clothes caught, taking it to Nepal

तस्करी : कपड़े से भरा पिकअप पकड़ा, ले जा रहे थे नेपाल

Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Smuggling: Pickup full of clothes caught, taking it to Nepal
- एसएसबी जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा व कस्टम ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कपड़े से भरे पिकअप के साथ बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया की सूचना मिली थी कि बड़ी ठकुरापुर गांव के रास्ते कपड़े से भरा पिकअप नेपाल में तस्करी के लिए ले जाया जाने वाला है। संज्ञान लेते हुए सीमा चौकी अलीगढ़वा के निरीक्षक संपत सिंह की अगुवाई में टीम स्तंभ संख्या 549 के पास चिह्नित स्थान पर पहुंच गई। यहां चार पहिया वाहन भारत से नेपाल सीमा की ओर आ रहा था। संयुक्त गश्त दल द्वारा वाहन को रोक कर तलाशी ली गई तो साड़ी, सिल्क पीतांबर, लेडिज शूट, कॉटन कपड़ा भारी मात्रा में बरामद हुआ।
विज्ञापन

चालक से कपड़े से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा साहनी निवासी बसंतपुर तकिया खास गीता प्रेस राजघाट गोरखपुर बताया। बरामद कपड़े सहित गाड़ी को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed