फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smuggler arrested with tiger skin

Siddharthnagar News: बाघ की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with tiger skin
नेपाल के कपिलवस्तु जिले बाघ की खाल के साथ आरोपी।
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगर पालिका वार्ड नं. दो हल्लानगर में बाघ की खाल के साथ सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करुणा रेस्टोरेंट एवं लॉज के काउंटर के सामने की। उसका नाम विष्णु प्रसाद भट्टाराई है। वह बुटवल उपमहानगर के वार्ड क्रमांक 5, गोलपार्क, निवासी है।

पुलिस उपाधीक्षक मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बैग के अंदर बाघ की खाल मिली।
उन्होंने बताया कि सिर से लेकर पूंछ के नीचे तक त्वचा 6 फीट लंबी थी, पूंछ वाला हिस्सा 2 फीट 2 इंच लंबा था, इसमें चार दाढ़ी थी, चारों पैरों के पंजों पर नाखून थे और त्वचा में 3 छोटे-छोटे छेद थे। इस मामले में पुलिस तस्करी के तह तक पहुंचने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed