{"_id":"6a1f1ace6a74188cc90e211e","slug":"smuggler-arrested-with-4200-chicks-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159159-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 4,200 चूजों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 4,200 चूजों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने 4,200 ब्रॉयलर चूजों और सात साइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मायादेवी गांवपालिका-8 स्थित झुलनीपुर मर्थी जंगल के पास नंदनगर क्षेत्र के घोलहा सागर के निकट की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर 28 वर्षीय शिवनाथ धोबी को गिरफ्तार किया। वह मायादेवी गांवपालिका-1 पकड़ी का निवासी है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के प्रवक्ता रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तौलिहवा से पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। 4,200 ब्रॉयलर चूजों और सात साइकिलों समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में सभी चूजों को मिट्टी में दफना दिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पशु क्वारंटीन कार्यालय कृष्णानगर के हवाले कर दिया गया है।