{"_id":"665a639b259c8eef03011077","slug":"smoking-causes-70-lakh-deaths-every-year-dr-ratnesh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118319-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल 70 लाख मौतों का कारण बनता है धूम्रपान : डॉ. रत्नेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल 70 लाख मौतों का कारण बनता है धूम्रपान : डॉ. रत्नेश
Sat, 01 Jun 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
- धूम्रपान निषेध दिवस : हल्लौर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। धूम्रपान निषेध दिवस पर सामाजिक संगठन की ओर से शुक्रवार को हल्लौर में लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश चंद्रा ने बताया कि दुनियाभर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतें धूम्रपान के कारण होता है।
सोसाइटी अध्यक्ष राहिब रिजवी के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर हल्लौर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश चंद्रा ने बताया कि 31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बनाया। इस दौरान जफरुल, इरशाद, मोहम्मद हैदर, रामशंकर यादव, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।