फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   small bag not available in blood bank

छोटे बैग के अभाव में बर्बाद हो रहा है ब्लड

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
small bag not available in blood bank
छोटे बैग के अभाव में बर्बाद हो रहा है ब्लड
विज्ञापन

ब्लड बैंक में नहीं है बच्चों को खून चढ़ाने के लिए 100 एमएल का बैग
बैग और ऑटोमेटिक मशीन हो तो बेकार नहीं होगा ब्लड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बच्चों को खून चढ़ाने के लिए छोटे आकार के बैग नहीं होने के कारण हर महीने करीब 20 यूनिट ब्लड बर्बाद हो रहा है। सामान्य मरीजों के रेफ्रिजरेटर में रखे गए एक यूनिट के अंतर्गत 350 एमएल ब्लड से 100 एमएल बच्चों के लिए निकाला जाता है, जबकि एक बार खुलने के बाद शेष 250 एमएल ब्लड का कोई उपयोग नहीं हो पाता है।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कई वर्षों से छोटे आकार के बैग की आपूर्ति नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद अस्पताल की क्षमता निरंतर बढ़ रही है। सामान्य मरीजों के साथ शिशु एवं बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में पहले की अपेक्षा अधिक बच्चों को खून चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार प्रति माह 25 से 35 यूनिट ब्लड बच्चों को चढ़ाया जाता है। यदि बड़े बैग से छोटे बैग में ब्लड ट्रांसफर करने वाली मशीन और छोटे आकार बैग हो तो करीब 20 यूनिट ब्लड को उपयोग में लाया जा सकता है। ऑटोमेटिक मशीन के माध्यम से पैकेट बनाने में ब्लड में एयर नहीं जाएगा और 100 एमएल ब्लड का बैग भी भर जाएगा। इसके साथ 100 एमएल के बैग में मिलाई जाने वाली रसायन की मात्रा भी सही होगी। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि जब बच्चों को खून चढ़ाया जाता है तो कोशिश की जाती है कि किसी परिजन का ब्लड ग्रुप मैच हो जाए और 100 एमएल ही निकाला जाए। इस मामले में संयुक्त जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन को 100 एमएल के बैग की डिमांड भेजी गई है। बैग और ऑटोमैटिक मशीन प्राप्त होगी तो उसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed