फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Slogans raised by burning the effigy of Udhayanidhi Stalin

Siddharthnagar News: उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलाकर की नारेबाजी

Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised by burning the effigy of Udhayanidhi Stalin
सनातन धर्म पर टिप्पणी करने पर लोटन में हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर लोटन बाजार में शनिवार को पुतला जलाया गया। सनातन धर्म के सभी समाज लोगों ने स्टालिन का विरोध किया।

लोटन स्थित तिराहे पर सनातन धर्म के साथ सर्व समाज के तत्वावधान में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से बयान देकर सनातन धर्म का अपमान किया है, वह उनके ओछी सोच को दर्शाता है। उनके बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की गई। इस मौके पर हिंदू युवा वाहनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से बयान देकर सनातन धर्म का अपमान किया है, वह उनकी ओछी सोच को दर्शाता है। सनातन धर्म को कई लोगों ने खत्म करने की कोशिश की। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म को कभी खत्म नहीं होने दिया। सनातन की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया, लेकिन धर्म के साथ कभी समझौता नहीं किया। सनातन हमारी आत्मा है। सनातन हमारा प्राण है। ओछी राजनीति के लिए स्टालिन निचले स्तर पर गिर गया। स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी बताया। ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए। इस दौरान बबलू पांडेय, सुनील गुप्ता, निक्की सिंह, गादर खान और सुनील जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed