फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Skill Development camp starts today

कन्या कौशल विकास शिविर शुरू

Sun, 26 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Skill Development camp starts today
सिद्धार्थनगर में रविवार को गायत्री मंदिर पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में पांच दिवसीय कन्या कौशल विकास शिविर रविवार से आरंभ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के संयोजन में चलने वाले विशिष्ट शिविर में 10वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न गुर बताए जाएंगे। वैदिक माहौल में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षक के रुप में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सत्यप्रकाश शुक्ल ने कहा कि यह शिविर नारी उत्कर्ष का एक प्राणवान प्रयोग है। इसमें आदर्श नारियों की सनातन परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए अतीत में घटे विभिन्न कौशल को विकसित करने वाली विभूतियों का उदाहरण प्रस्तुत कर छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कुसुम यादव ने आदर्श प्रज्ञा गीत व प्रज्ञा अंत्याक्षरी कराई।
विज्ञापन

फूहड़ व अश्लील गीतों से दूर रहते हुए समाज में इसके चलन को रोकने के लिए प्रेरित किया। संचालन कर रहे अशोक त्रिपाठी ने विचार क्रांति अभियान, युग निर्माण योजना के सूत्रधार गायत्री परिवार के जनक पं.श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के जीवन वृत्त पर प्रकाशडाला। मनुष्य में देवत्व के उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण की सारभौमिक व्याख्या की। आत्म निरीक्षण, आत्म परिष्कार, आत्म विकास व आत्म विस्तार को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। जगदीश प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संसार में कौशल की कमी नहीं है, बस उसे सही ढंग से समझकर जीवन में उतारने की नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून तक चलने वाला प्रशिक्षण शिविर रोजाना सुबह 10 से दोपहर 1 ओर अपराह्न 2 से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। शिविर के संयोजन में महादेव तिवारी की अहम भूमिका रही। इस मौके पर शिल्पा अग्रहरि, सुषमा पांडेय, अनुष्का श्रीवास्तव, दिव्या, प्रियंका, अमृता, एकता, साक्षी, तन्नू, गरिमा, अंशिका, अनुराधा, प्रतिमा, पिंकी, ज्योति, साध्वी, विजय लक्ष्मी, राजनंदिनी, प्रेमनारायण, रामकृपाल, सत्यम, ऋषिदेव तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, प्रिया अग्रहरि, शैलजा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed