{"_id":"6a51425721d2da35740b13e7","slug":"six-year-old-niece-abused-uncle-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161045-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह साल की भतीजी से दुष्कर्म, चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह साल की भतीजी से दुष्कर्म, चाचा गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक पर छह वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, पीड़ित बच्ची का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के माता-पिता बृहस्पतिवार को धान की रोपाई के लिए खेत में गए थे। घर पर बच्ची और उसका भाई मौजूद थे। भाई एक कमरे में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान आरोप है कि रिश्ते में चाचा 28 वर्षीय युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर और टॉफी का लालच देकर छत पर ले गया।
आरोप है कि छत पर युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई कमरे से बाहर निकला और छत पर पहुंचा। भाई को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। उसने बच्ची की हालत देख इसकी जानकारी तत्काल खेत में मौजूद परिजन को दी।
विज्ञापन
परिजन घर पहुंचे और बच्ची की हालत गंभीर देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को परिजनों के साथ अपनी निगरानी में इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।