{"_id":"62a4d1f87993cb1e8861f19c","slug":"six-member-arrest-of-bahelia-gang-siddharthnagar-news-gkp4399973142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ बहेलिया गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान के साथ बहेलिया गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये चोरो के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. यशवीर सिंह। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के सामान के साथ बहेलिया गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार
- एसओजी, सर्विलांस सेल व मिश्रौलिया पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
- गिरफ्तार पांच आरोपी मैनपुरी, एक फर्रुखाबाद जिले का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी, सर्विलांस एवं मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के सामान के साथ बहेलिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से नकदी, जेवरात, दो कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
जिले के सदर, चिल्हिया, ढेबरूआ थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं के खुलासा के लिए एसओजी, सर्विलांस व स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव व थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के मधवापुर पुल के पास से पुलिस की संयुक्त टीम ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने का खुलासा किया। उनके पास से नकद 35 सौ रुपये के अलावा सोने का हार, मांग टीका, नथिया, झुमका, बाली व चांदी की करधन, पायल आदि जेवरात बरामद हुए। आरोपियों के पास से दो कट्टा, कारतूस, चाकू, माइक्रो ब्लेड व चाबी भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के नगला उसर निवासी अनिल बहेलिया, हरिशंकर बहेलिया, अनिल कुमार और थाना बिचवां के महारमई निवासी सुमित बहेलिया व राजू शामिल हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी दिपू भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई हरिराम, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, रमेश यादव, वीरेंद्र तिवारी, पवन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बसों और बंद मकानों में चोरी करता था बहेलिया गैंग
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे बहेलिया गैंग का संचालन करते हैं, जिसका अगुवा अनिल बहेलिया उर्फ कुरू है। वह अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान में रहते हुए दिन में बंद घरों की रेकी कर रात को चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बस अड्डे पर सवारी के साथ बैठकर यात्रा करते हैं और महिला यात्रियों के बैग आदि सामान चुरा लेते हैं। इसके अलावा छोटी मास्टर चाबी से बैग में लगे छोटे ताले को खोलकर भी चोरी करते हैं। अंगुली पर फेवीक्विक से माइक्रो ब्लेड चिपकाकर बैग काटकर आभूषण व नकदी चोरी करते हैं।
चोरी करने के बाद बदलते रहते थे शहर
किसी शहर में चोरी की दो या तीन घटना को अंजाम देने के बाद बहेलिया गैंग के सदस्य शहर छोड़ देते थे। शहर छोड़ने से पहले एक सदस्य चोरी का सामान लेकर सभी सदस्यों के घर पहुंचा देता था। तब तक बाकी सदस्य दूसरे शहर में ठिकाना बना लेते थे। जहां नए सिरे से किराए का मकान लेकर घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के सभी सदस्य अपने हिस्से के चोरी के धन में से कुछ हिस्सा गैंग लीडर अनिल बहेलिया उर्फ कुरू को देते थे जिससे वह पकड़े जाने पर सदस्यों के घर एवं परिवार की देखभाल करता रहे।