फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sitting on horse cart, Congressmen took out BJP's Quit Gaddi march

घोड़ागाड़ी पर बैठ कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sitting on horse cart, Congressmen took out BJP's Quit Gaddi march
डुमरियागंज में महंगाई के विरोध में तांगे की रैली निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
घोड़ागाड़ी पर बैठ कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च
विज्ञापन

डुमरियागंज। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर से बेंवा चौराहे पर पहुंचकर जनसभा में बदल गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष काजी सोहेल अहमद ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के काले शासन के खिलाफ अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था। उसी प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आंदोलन चलाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आजादी के आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि आज भाजपा ने देश में अजीब स्थिति पैदा कर दी है। महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर भाजपा सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार वर्मा और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद वासिफ उर्फ वस्सू ने कहा कि सरकार जनता के हित में कार्य नहीं कर रही है। कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च निकाला जो डुमरियागंज तहसील रोड से निकलकर बैदौलागढ़ चौराहा, हल्लौर जबजौआ, सिकहरा, तिलगडिय़ा होते हुए बेंवा चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लिखी तख्ती लेकर लोग शामिल थे। इस दौरान आसिफ रिजवी, यार मोहम्मद, मौलाना हमीदुल्लाह, मुकेश कुमार चौबे, अमरजीत, जईम अब्बास, साहबअली रायनी, सुब्रति खान, अफजाल मलिक, परवेश कुमार, रियाज मनिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed