फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sita Haran, Sewri Milan and Sugriva friendship staged

सीता हरण, सेवरी मिलन व सुग्रीव मित्रता का मंचन

Thu, 04 Nov 2021 05:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sita Haran, Sewri Milan and Sugriva friendship staged
बिस्कोहर के बड़हरा विशुनपुर गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीता हरण, सेवरी मिलन व सुग्रीव मित्रता का मंचन
विज्ञापन

बिस्कोहर। बाल कीर्तन मंडल के तत्वावधान में बड़हरा विशुनपुर गांव में चल रही रामलीला में बुधवार की रात सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन एवं सुग्रीव मित्रता का मंचन किया गया गया।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि बहन शूर्पणखा की नाक व कान कटने से क्षुब्ध रावण अपने मामा मारिच के साथ मिलकर छल से सीता का हरण कर ले जाता है। रास्ते में उसे जटायु मिलते हैं। रावण व जटायु के बीच युद्ध होता है। रावण जटायु को घायल कर देता है। राम, लक्ष्मण, सीता का पता लगाते हुए घायल जटायु से मिलते हैं। जटायु बताते हैं कि मां सीता को लंका का राजा रावण पुष्पक विमान से लंका ले गया है। इतना बताकर जटायु दम तोड़ देते हैं। श्रीराम व लक्ष्मण देवी सीता की तलाश में भटकते हुए शबरी की कुटिया पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वहां वे शबरी का प्रेम देखकर श्रीराम भाव-विभोर हो जाते हैं। बाद में हनुमान और सुग्रीव की मित्रता होती है। इस मौके पर अध्यक्ष राम प्रताप सैनी, सर्वेश कुमार प्रजापति, राहुल सिंह यादव, बुधिराम, संतूराम प्रधान, कन्हैया यादव, विक्रम वरुण, रामबरन यादव, दिनेश भारती, रामगोपाल यादव, विंदर भारती, बब्बू यादव, सीताराम विश्वकर्मा, बेदमन विश्वकर्मा, दुर्गेश यादव, संतोषी, सतीश, विजय, विकास, धर्मेंद्र सोनू सिंह, गप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed