फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sirsia CHC due to the spate of rivers, water entered the power station

नदियों के उफान से सिरसिया सीएचसी, पॉवर स्टेशन में घुसा पानी

Wed, 18 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sirsia CHC due to the spate of rivers, water entered the power station
रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरे बाढ़ के पानी में आवागमन करते ग? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नदियों के उफान से सिरसिया सीएचसी, पॉवर स्टेशन में घुसा पानी
विज्ञापन

डुमरियागंज। नदियों के बढ़ते जलस्तर से अब जनजीवन पर बुरा असर पड़ने लगा। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमवापुर उर्दू नेबुआ गांव से सटकर बने भोजपुर-शाहपुर बांध में गैप होने के कारण राप्ती नदी का पानी गांव में आ गया है। गांव में बना सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर गया है। इससे मरीजों के साथ उनके परिजनों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। मरीज के अलावा चिकित्सक भी परेशान हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
वहीं सिरासिया में स्थित 132 केवीए के विद्युत स्टेशन में पानी भर गया है। ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कोहलचक बड़हरा भी राप्ती नदी के बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। हर साल बाढ़ का दंश झेलने वाले रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के कोहलचक बड़हरा के लोगों की दुश्वारियां इस साल भी राप्ती नदी के जलस्तर के बढ़ने से आरंभ हो गई हैं। गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। गांव को जाने वाले एकमात्र रास्ते पर कमर तक पानी लग गया है। रास्ते के एक तरफ ताल और दूसरी तरफ से राप्ती नदी होने के कारण लोगों को आने-जाने में हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। गांव के लोगों के आवागमन के लिए एक नाव की भी अभी तक व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा रमवापुर नेबुआ गांव के पश्चिम में बने शाहपुर-भोजपुर बांध में करीब 500 मीटर का गैप होने के कारण नदी का पानी गांव में घुस गया है। गांव के सिवान में पानी भर गया है। फसलें पानी में डूब गई हैं। इसमें सबसे खराब हाल गांव में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरासिया का है। पिछले गई दिनों से अस्पताल परिसर में दो फीट पानी भर गया है। बीमार और उनके तीमारदारों को पानी में घुसकर अस्पताल में जाने की मजबूरी बन गई है। वह मरीजों को कंधे पर लेकर जाने को विवश हैं। वहीं अंदर पहुंचने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए दिक्कत हो रही है। चिकित्सक विवश होकर मरीजों का दूसरे मंजिल पर इलाज कर रहे हैं। मरीजों के अलावा चिकित्सक भी पानी से परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि जिस हिसाब से पानी बढ़ रहा है, कई दिनों तक इसी प्रकार से परेशानी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं गांव में बने 132 केवीए विद्युत स्टेशन के गेट और परिसर में भी पानी भर गया है, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारी जोखिम उठाकर स्टेशन के अंदर जा रहे हैं। गांव निवासी रामनेवास और रामशंकर ने बताया कि शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर उनके गांव के पास मोड़ पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। अक्सर बाइक वाले गड्ढे में फंस कर गिर रहे हैं। वहीं राहगीरों को भी पैदल पानी में घुसकर आने-जाने की मजबूरी बन गई है। लोगों ने गांव को मैरूंड घोषित करने की मांग की है। गांव वालों ने बांध के गैैैप को भी भरवाए जाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि जब तक बांध का गैप समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक यह दुर्दशा होती रहेगी।

इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि बाढ़ और गांव की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग राप्ती नदी के जलस्तर पर अपनी नजर रखे हुए हैं। प्रशासन भी इस पर पूरी तरह से मुस्तैद है। बड़हरा गांव के लोगों के आने जाने के लिए ग्राम पंचायत में दो नाव की व्यवस्था है। जल्द ही इसे चलाने वाले नाविकों को सौंपकर उनका आवागमन सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed