फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sir par chot se gaee thee jaan, aaropee giraphtaar

सिर में गंभीर चोट लगने से गई थी जान, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sir par chot se gaee thee jaan, aaropee giraphtaar
सिर पर चोट से गई थी जान, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- ईंट-भट्टे पर मजदूर पर मामूली कहासुनी में फावड़े के बेट से किया था हमला
- खेसरहा पुलिस ने आरोपी को कडजहर गांव के मोड़ से पकड़ा
बांसी(सिद्धार्थनगर)। मामूली विवाद पर साथ काम करने वाले मजदूर पर बेट से हमला करने वाले गैर इरादतन हत्या के आरोपी को खेसरहा पुलिस ने क्षेत्र के कडजहर गांव के पास से सोमवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से जान जाने की बात कही गई है।

एसओ खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के दनियापार ईंट भट्टा पर काम करने वाले एक बिहारी मजदूर ने अपने साथी मजदूर को आपसी कहा सुनी में शनिवार की देर रात कुदाल की बेंट से मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी पहचान मिथुन मांझी निवासी साकिन सिधौरा टोला उत्तमपुर थाना वजिरगंज जनपद गया बिहार का निवासी है। जो मौजूदा समय में क्षेत्र के दनियापार गांव स्थित एक ईंट भट्ठे ईंट पाथने का काम करता था। शनिवार की देर रात में मिथुन ने तू तू -मैं मैं के दौरान अपने साथी श्रमिक गोरा माझी को कुदाल के बेट से मारकर घायल कर दिया। घायल को मरणासन्न देख मिथुन मौके से फरार हो गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई थी। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी क्षेत्र के कडजहर गांव के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed