फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sir! Give them accommodation, they live in huts, there is a big problem in the rains...

Siddharthnagar News: साहब! आवास दिला दीजिए, झोपड़ी में रहते हैं, बारिश में बड़ी दिक्कत होती है...

Fri, 19 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sir! Give them accommodation, they live in huts, there is a big problem in the rains...
तुलसियापुर के खरिकौरा गांव में ग्राम चौपाल को संबोधित करते बीडीओ संजय कुमार। संवाद
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के खरिकौरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें एक स्वर में कई महिलाओं ने कहा कि हमारे पास घर नहीं है साहब, पात्र हैं। इसके बाद भी आवास नहीं मिल रहा है। बारिश होने पर बहुत परेशानी होती है। आप ही चलकर देख लीजिए हम कैसे बसर कर रहे हैं। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने बीडीओ के समक्ष अपनी समस्या गिनाईं।
विज्ञापन


बीडीओ बढ़नी संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ था। इसमें ग्रामीण जुटे थे। दिव्यांग व वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने की। लक्ष्मी निवास, फूलन देवी, चिनका ने एक स्वर में कहा कि साहब हमारे पास पक्का मकान नहीं है। फूस की झोपड़ी में बसर करते हैं। पात्र होते हुए भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। चलिए देख लीजिए, लेकिन हमें आवास दिला दीजिए। बारिश आ रही है बहुत परेशानी होगी। कई बार आवास के लिए शिकायत किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं कंचन देवी ने विधवा पेंशन कराने की मांग की। धीरेन्द्र तिवारी ने दिव्यांग पेंशन नहीं बनने की बात कही। जिसके बाद बीडीओ ने पंचायत सहायक व कोटेदार से उक्त ग्रामीणों का आवास, राशनकार्ड व वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया। इस दौरान राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ममता तिवारी, प्रतिनिधि शिवा तिवारी, पंचायत सचिव महेश्वर पांडेय, पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र द्विवेदी, एडीओ आईएसबी जगजीवन राम, राजस्व निरीक्षक जयनारायण, लेखपाल मोहित, पंचायत सहायक रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed