फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sir! Antyodaya card was made in someone else's name as soon as her husband died

Siddharthnagar News: साहब! पति के मरते ही दूसरे के नाम बना दिया अंत्योदय कार्ड

Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sir! Antyodaya card was made in someone else's name as soon as her husband died
ग्राम पंचायत सेखुईंया में आयोजित चौपाल में महिला ने बताई पीड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुईंया में जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में शुक्रवार को चौपाल लगाई। चौपाल में लोगों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी को तुरंत निस्तारण करने का आदेश दिया गया।
गांव की लखपाती ने बताया कि पहले हमारे पति रामनारायन के नाम से अंत्योदय कार्ड बना था, उनकी मौत के बाद इस कार्ड को दूसरे के नाम से कर दिया गया है। सात साल बीतने के बाद भी अभी तक हमारा कोई भी राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। विधवा पेंशन भी अभी तक नही बन पाया है। कपुरी, मुराती ने विधवा पेंशन बनवाने की मांग की है। गांव की राजमती, लक्ष्मी, संगीता, राजकुमारी, रेखा, राम पाती सोनम, इंद्रावती ने बताया कि हमको अभी तक आवास नहीं मिला है। राम अचल रामदेव, राम शंकर सावित्री ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। रामप्रसाद, झिनकी, अंबिका, मोलहू आदि ने बताया कि पहले हमको सम्मान निधि का पैसा मिलता था, लेकिन अभी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नदवलिया में सहायक विकास अधिकारी शिव बहादुर की उपस्थिति में चौपाल लगाई गई। यहां उपस्थित लोगों ने विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन किसान सम्मान निधि, आवास गांव में खराब पड़े इंडिया मार्क हैंडपंप को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुस्तफा, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार, श्याम लाल यादव, राजेश कुमार, अत्ताउल्लाह, राजेश सिंह, रामराज, राजेंद्र गौतम, सर्व जीत भारती, संत चरन यादव, सुनील कुमार, गौरीशंकर, रासिद और अमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed