{"_id":"5e4430998ebc3ee5991be60a","slug":"siddhrathnagar-siddharthnagar-news-gkp3408314172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं जताया विरोध
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में निरीक्षण करते जिला जज, डीएम, एसपी और सिविल सिद्घार्थबार के अध्यक्ष व अधिव
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं जताया विरोध
दो लिंक गेट के बंद किए जाने से कार्य बहिष्कार पर हैं अधिवक्ता
धरना और प्रदर्शन की सूचना पर डीएम व एसपी ने किया न्यायालय निरीक्षण
समझाने के बाद माने अधिवक्ता, आज होगी आमसभा की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय के दो लिंक गेट को बंद किए जाने को लेकर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा अधिवक्ताओं विरोध बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। वहीं, धरना प्रदर्शन और न्यायालय का गेट बंद किए जाने की सूचना पर कई थानों की पुलिस कोर्ट परिसर में जमी रही। डीएम व एसपी ने न्यायालय का निरीक्षण करने के साथ दोनों लिंक गेट को भी देखा। बृहस्पतिवार को आमसभा की बैठक का निर्णय लिया गया। इस कारण गेटबंदी और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। आम सभा की बैठक के बाद आगे काम करने का निर्णय होगा।
बता दें कि न्यायालय के दो लिंक गेट को पूर्ण रूप से बंद किए जाने को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय गेट पर बैठक धरना दिया था। साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी थी। बुधवार को भी न्यायालय का गेट बंद करके धरना प्रदर्शन करने की घोषणा सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र के नेतृत्व में करना था। विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल जनपद न्यायालय पहुंचे। यहां बृहस्पतिवार को आमसभा की बैठक में निर्णय लेने के मसले पर वार्ता हुई। इसके बाद धरना प्रदर्शन रोक दिया गया। अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि जनपद न्यायालय में प्रवेश करने के लिए दो लिंक गेट बनाए गए थे। जो पहले ही चल रहे थे। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादाकारियों को गेट खुलने से आने-जाने में आसानी थी। सहूलियत को नजरअंदाज करते हुए गेट को बंद कर दिया गया है। इसी को विरोध प्रदर्शन था। कार्य बहिष्कार जारी रहा। बृहस्पतिवार को आमसभा की बैठक में आगे का निर्णय लिया जाएगा। इससे अधिवक्ता और वादकारी दोनों को बहुत परेशानी है। इस दौरान दिव्यप्रकाश शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ल, वीरेंद्र नाथ शुक्ल,संतोष कुमार मिश्र, मनीष मणि त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ल, सुभांगी द्विवेदी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
मुकदमा देखने वाले लौटे मायूस
न्यायालय में अधिवक्ता समाज की तरफ से चल रहे विरोध प्रदर्शन से आम आदमी को काफी दिक्कत हो रही है। बुधवार को कार्य बहिष्कार के चलते न्यायालय में तारीख देखने आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा। सबसे अधिक उन लोगों को समस्या हुई जिनका बेल होना था। मुकदमे फैसला होने वाला था। किसी मुकदमे में बहस होनी थी। कार्य बहिष्कार के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
तैनात थी बड़ी संख्या में फोर्स
न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए धरन की सूचना पर सदर, कपिलवस्तु, उसका, महिला थाना सहित बड़ी संख्या में फोर्स लगी थी। इसके साथ ही एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, सीओ सदर दिलीप सिंह, सीओ शोहरतगढ़ सुनील सिंह मौके पर मौजूद रहे।