{"_id":"5f64dfdd8ebc3ec2ae622c7e","slug":"siddharthnagar-top-siddharthnagar-news-gkp366052555","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को रोजगार देने में सिद्धार्थनगर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को रोजगार देने में सिद्धार्थनगर प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को रोजगार देने में प्रदेश में सिद्धार्थनगर अव्वल
बस्ती दूसरे तो संतकबीरनगर 10वें स्थान पर
मनरेगा के तहत 3041121 महिलाएं लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कई योजनाओं में अक्सर अव्वल रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले ने एक बार फिर मनरेगा के तहत महिलाओं को रोजगार देने में प्रदेश में प्रथम हासिल किया है। बस्ती जिले को दूसरा और संतकबीरनगर को 10वां स्थान हासिल हुआ है।
मनरेगा के तहत सिद्धार्थनगर महिलाओं को रोजगार देने में अव्वल होने का गौरव हासिल किया है। शुक्रवार को ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक टॉपटेन सूची में 30,41,121 महिलाओं को रोजगार देकर जनपद प्रथम स्थान हासिल किया है। बस्ती में 29,24,221 महिलाओं को रोजगार देकर दूसरे स्थान पर है। मंडल के संतकबीरनगर ने अब तक 19,51,573 महिलाओं को रोजगार दिया है, वह 10वें स्थान पर है। आजमगढ़ तीसरे, जौनपुर चौथे, प्रतापगढ़ पांचवें, महराजगंज छठे, गाजीपुर सातवें, प्रयागराज आठवें, मिर्जापुर नौंवें स्थान पर रहे। इसकी पुष्टि उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने की है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मनरेगा से जुड़े अफसरों और कर्मियों की कड़ी मेहनत और तैयार कार्ययोजना के क्रियान्वयन से ही सफलता मिली है।
ब्लॉकवार उपलब्धि
जिले में कुल 30,41,121 महिलाओं को रोजगार मिला। इसमें ब्लॉकवार उपलब्धियों में बढ़नी में 32,0921, भनवापुर में 38,6180, डुमरियागंज में 34,1509, मिठवल में 24,9866, खेसरहा में 27,2742, खुनियांव में 19,6315, जोगिया में 16,8664, नौगढ़ में 17,7513, बांसी में 16,1978, शोहरतगढ़ में 17,9718, इटवा में 20,0749, उसका बाजार में 13,3354, लोटन में 14,3319 और बर्डपुर में 10,8293 महिलाएं शामिल हैं।