फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar

फर्जी मुकदमों में फंसा लोगों का किया जा रहा उत्पीडन

Mon, 17 Feb 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar
कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीएम उमेशचंद निगम को ज्ञापन देते पूर्व विधायक विजय पासवान सहित कार्य - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फर्जी मुकदमों में फंसा किया जा रहा उत्पीड़न
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना-प्रदर्शन
राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को लेकर पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच धरना दिया। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि इस सरकार में लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसा उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर बढ़ गया है, कानून व्यवस्था के नाम पर लोगों पर पुलिसिया अत्याचार किया जा रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में रसोई गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल व राशन समेत सभी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बेरोजगारों नौजवानों से झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो रहा है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जाता रहा है। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों को फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और सरकार गौशालाओं के नाम पर लाखों खर्च कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम को सौंपा। इस दौरान जोखन प्रसाद चौधरी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, विजय यादव, फिरोज खान, भूपेश कुमार, अशोक पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, रामसेवक, गोरखनाथ, राजेश, सुनील यादव, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed