{"_id":"5e4582c38ebc3ee5c31c2b41","slug":"siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp340977040","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण, खामियों पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण, खामियों पर फटकार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण करते डीएम दीपक मीणा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
निरीक्षण में पोषण पुनर्वास केंद्र में मिली खामी, फटकार
वार्ड में मच्छर मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
गेममैट, कलर पेंटिंग, ऑलआउट लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र के औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी को कई बिंदुओं पर खामियां मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई। वार्ड में मच्छर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर कई बिंदुओं पर व्यवस्था सुधार के लिए हिदायत दी।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सायं 7.30 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर भर्ती एक बच्चे के बेड के पास मच्छर होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए आलआउट लगाने का निर्देश दिया। वार्ड में प्रतिदिन भेजे जाने वाले दैनिक रिपोर्ट में प्राय: बच्चों की भर्ती संख्या शून्य दिखाए जाने पर फटकार लगाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर कुपोषित बच्चों को अधिकाधिक संख्या में भर्ती कराने के लिए हिदायत दी। डीएम ने वार्ड में गेममैट, कलर पेंटिंग के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, सीएमओ डॉ. सीमा राय, सीएमएस डॉ. रोचिस्मति पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, चीफ फार्मासिस्ट डीसी पाठक, स्टाफ नर्स सीमा यादव, श्रीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।