फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Relatives of second caste girl accused of killing son couple had left home for marriage

Siddharthnagar: दूसरी जाति कि लड़की के रिश्तेदारों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, शादी के इरादे से घर छोड़कर चले गए थे युगल

Sun, 26 Jun 2022 05:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 26 Jun 2022 05:41 PM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़का थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही दूसरी जाति की लड़की को लेकर 16 जून को भाग गया था। अब लड़की अपने घर पहुंच गई है जबकि लडका अभी तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Siddharthnagar Relatives of second caste girl accused of killing son couple had left home for marriage
लड़की के रिश्तेदारोें पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़का कुछ दिन पहले दूसरी जाति की एक लड़की के साथ शादी करने के इरादे से चला चला गया था। अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद उसके पिता ने लड़की के रिश्तेदारों पर अपने लड़के हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। लड़के के पिता ने थाने पर शिकायती पत्र देकर लड़की के रिश्तेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने त्रिलोकपुर थाने पर शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका लड़का थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही दूसरी जाति की लड़की को लेकर 16 जून को भाग गया था। लड़की के परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। त्रिलोकपुर पुलिस ने लड़के के पिता से लड़की व लड़के को तलाश कर लाने को कहा था।
विज्ञापन


लड़के के पिता की शिकायत के अनुसार, मैं 18 जून को लड़के की तलाश में थाना परसाना के चौकी गंगाधरा सूरत पहुंचा, जहां जानकारी मिली की लड़की के मामा चार घंटे पहले चौकी से लड़की व लड़के को ले जा चुके हैं। वापस जब घर पहुंचा तो पता चला लड़की अपने घर आ गई और लड़का नहीं आया। जब पूछा तो लड़की के मामा लोगों ने कहा कि आपका लड़का बस से उतर कर कहीं भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के मामा लोगों ने लड़के की हत्या कर लाश कहीं फेंक दी है। इसकी जांच कर लड़की के रिश्तेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि मामला सूरत का है। जो भी कार्रवाई होगी वहीं से की जाएगी। वैसे हमारे स्तर का जो भी होगा पीड़ित पिता का सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed